भाजयुमो बालको मंडल अध्यक्ष बने अश्वनी चंद्रा, भाजपा के युवाओं में उत्साह की लहर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

  • कोरबा। भाजपा के युवा मोर्चा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अश्वनी चंद्रा को भाजयुमो बालको मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
  • Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇
  • https://cgcitynews.com
  • भाजयुमो संगठन द्वारा अश्वनी चंद्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बालको क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अश्वनी चंद्रा लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और मेहनत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
अश्वनी चंद्रा के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा और भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने में नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि अश्वनी चंद्रा मिलनसार और जुझारू कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से बालको क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होंगी। साथ ही युवाओं में राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए काम करने का उत्साह भी बढ़ेगा।
अश्वनी चंद्रा ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अश्वनी चंद्रा के नेतृत्व में बालको मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं में संगठन के प्रति विश्वास और उत्साह और भी बढ़ेगा।

Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇👇

T20 World Cup Final: अहमदाबाद में लहराया तिरंगा, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता विश्व कप संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles