27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

T20 World Cup Final: अहमदाबाद में लहराया तिरंगा, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता विश्व कप संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

T20 World Cup Final: भारत ने T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ भारत तीसरी बार T20 World Cup Champion बना और डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खिताब बचाने में भी सफल रहा।फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। चारों तरफ तिरंगा लहराता नजर आया और पूरा स्टेडियम केसरिया रंग में रंग गया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे। जैसे ही अंतिम विकेट गिरा, स्टेडियम में जोरदार जश्न शुरू हो गया और आतिशबाजी के बीच टीम इंडिया ने विश्व कप जीत का जश्न मनाया।
IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन के बाद फाइनल में जोरदार वापसी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।
IND vs NZ Final:  संजू सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी
IND vs NZ Final: संजू सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी
इशान किशन की अर्धशतकीय पारी
मध्यक्रम में इशान किशन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए। उनकी इस आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की रणनीति को पूरी तरह विफल कर दिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेलकर भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड की पारी 159 रन पर सिमटी
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। टीम को पहला झटका 31 रन पर लगा और इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। टिम सेफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, जबकि कप्तान मिशेल सैंटनर ने 43 रन बनाए। हालांकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके।
जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल रहे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट झटके और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच बने हैं
IND vs NZ Final Scorecard
भारत – 255/5 (20 ओवर)
संजू सैमसन – 89 (46)
अभिषेक शर्मा – 52 (21)
इशान किशन – 54 (25)
शिवम दुबे – 26* (8)
न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)
टिम सेफर्ट – 52 (26)
मिशेल सैंटनर – 43 (35)
भारत के गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह – 4/15
अक्षर पटेल – 3/27
हार्दिक पांड्या – 1/36
वरुण चक्रवर्ती – 1/39

T20world cup final match

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

NZ win toss T20: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!