बस्तर: ‘विधायक की पत्नी पर हमला…धारदार हथियार से जानलेवा अटैक’, हाथ और गला काटा; चौंकाने वाला है घटना का सच

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बस्तर में मंगलवार को सनसनीखेज घटना हुई। विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला हुआ, दोनों हाथ और गला गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि सुमित्रा बघेल  मानसिक तनाव की वजह से खुद को चोटिल किया है।

Injured in attack on wife of MLA Lakheshwar Baghel in Bastar
बस्तर में मंगलवार एक सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। हमले में उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए, वहीं गले पर भी कट के निशान मिले हैं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में महारानी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि सुमित्रा बघेल अपनी माता की मृत्यु के बाद पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने स्वयं को चोटिल किया है।

अस्पताल में कड़ी निगरानी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए महारानी अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर है, लेकिन चोटें गंभीर हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पूरे जिले की नजरें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ से प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि सुमित्रा बघेल अपनी माता की मृत्यु के बाद पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने स्वयं को चोटिल किया है। उनका उपचार जारी है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles