लूट का लाइव वीडियो: स्कूटी सवार व्यवसायी पर हमला, 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सरगुजा जिला के अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीपारा में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी से घर लौट रहे एक व्यवसायी पर हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। यह वारदात रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। घटना में घायल व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। व्यवसायी के अनुसार बैग में लगभग 20 लाख रुपए थे। जानकारी के अनुसार, मोबाइल कंपनी के डीलर एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की फ्रेंचाइजी के संचालक अनिल अग्रवाल प्रतिदिन की तरह रविवार रात करीब 9.30 बजे राम मंदिर के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सत्तीपारा स्थित रानी सती मंदिर कालोनी की ओर मुड़ते ही अज्ञात हमलावर ने सामने आकर उनके सिर पर बांस के मोटे डंडे से वार कर दिया। अचानक हुए हमले में अनिल अग्रवाल स्कूटी से गिरकर बेहोश हो गए। इसी दौरान बदमाश उनके पास रखा रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में होने की जानकारी परिजनों को दी तथा निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर में गंभीर चोट पाई गई। अनिल अग्रवाल ने बताया कि बैग में दिनभर की कलेक्शन की रकम थी, जिसकी अनुमानित राशि 20 लाख रुपए के आसपास है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से उनका घर मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पूर्व में रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि अनिल अग्रवाल प्रतिदिन लगभग एक ही समय पर दुकान बंद कर घर लौटते थे। घटना के संबंध में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जांच में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना से व्यापारिक समुदाय में दहशत का माहौल है। सत्तीपारा में मोबाइल डीलर से हुई लाखों की लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी दुकानदार के कर्मचारी को रुपयों से भरा बैग लेकर भागते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की बाइक और लूट की गई करीब 18 लाख रुपए की रकम बरामद कर ली है। हालांकि आरोपी अभी फरार हैं और उसकी तलाश जारी है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles