पसान — कोरबा जिला के पसान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक समिति द्वारा बस स्टैंड में गणेश जी की स्थापना की गई है

सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा आज बस स्टैंड पसान में गणेश पंडाल के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ,सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है

