कोरबा /पसान (छत्तीसगढ़ सिटी न्यूज़ ) — : कोरबा जिले के अंतिम छोर ग्राम पंचायत पसान क्षेत्र में पिछले कई महीने से बिजली की आंख-मिचौली जारी है ,बिजली की आँख मिचौली से परेशान पसान की सरपंच विनीता देवी तंवर, सरपंच प्रतिनिधि रामशरण सिंह तंवर ,प्रकाश चंद जाखड़ ने ग्रामीणों के साथ पसान तहसीलदार के पास पहुंचकर ज्ञापन सौपा था ,जिसका कोई असर हुआ हो ऐसा नहीं लग रहा है
लाइन का मेंटेनेंस कार्य नही होने से समस्या बढ़ी ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में होने वाले लाइन मेंटेनेंस का कार्य नहीं होने से बरसात में यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
रख -रखाव का हवाला, देकर घंटो बंद रहती है विद्युत आपूर्ति -विद्युत विभाग रखरखाव कार्य का हवाला देकर आए दिन बिजली गुल कर देते है। दिन हो या रात, कभी भी बिजली गुल हो जाती है और फिर लोग घंटों परेशान होते रहते हैं।
रात से बाधित विद्युत आपूर्ति सुबह जादू की छड़ी से ठीक हो जाती है —बिजली विभाग के पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है जिससे वह रात में गई लाइट को सुबह होते ही चालू कर लेते है ,इसका मतलब साफ है कि खराबी कम लापरवाही ज्यादा है ,
जे ई ( जूनियर इंजीनियर विद्युत ) को समस्या से कोई सरोकार नहीं — विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति बाधित ना हो इसके लिए लाईन मेन के अलावा जूनियर इंजीनियर की भी नियुक्ति पसान में की है पर साहब को पोड़ीउपरोडा में रहना ज्यादा पसंद है ,वो सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही पसान आते है ,
- क्या अब बिजली की सुचारू व्यवस्था के लिए सड़क पर उतरना होगा —ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग से निवेदन ,आवेदन कर दिया है फिर भी व्यवस्था में किसी प्रकार का सुधार देखने को नही मिला है ऐसे में जनता को अपने हक के लिए क्या सड़क में उतारना पड़ेगा ,क्या विभाग को कुम्भकरणी नींद से जगाने का यही मात्र विकल्प है

