रायपुर / प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी में कार्यरत आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के बाद उन्हें एक और सौगात दी है राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल कर दी है इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदपूर्ति 25 से बढ़ाकर 50 % कर दिया है साथ ही भर्ती के अनुभव को 10 साल से घटाकर 5 साल कर दिया है
इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग आदेश जारी कर दिया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023 -24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की थी जिसमें 1 अप्रैल से इन्हें बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है प्रदेश में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि एवं सेवानिवृत्ति पर एक मुफ्त भुगतान का प्रावधान किया गया है सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ताओं को ₹50000 और सहायिकाओं को ₹25000 देने का प्रावधान है


