27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

ग्राम पंचायत कापुबहरा में ग्रामीणों ने किया हंगामा ,पंचायत के काम से नाराज थे ग्रामीण ,ग्राम सभा में हुआ जोरदार हंगामा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पोड़ी- उपरोड़ा :-  कोरबा जिला के  विकासखंड पोंडी-उपरोडा के ग्राम पँचायत कापुबहरा में आयोजित ग्राम सभा भारी हंगामेदार रही, सभा शुरू होते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण सरपंच व उपसरपंच के कार्यो से नाखुश थे, जहां ग्रामीणों ने सीधे इन पर आरोपो की बौछार कर दी, ग्रामीणों के तीखे सवालों से नाराज उपसरपंच सभा के बीच से भाग खड़े हुए।

जिला कोरबा के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कापुबहरा में  ग्राम सभा आयोजित की गई थी, जिसमे सरपंच पदुम राज व उपसरपंच गंगा प्रसाद पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पंचगण मौजूद थे, सभा शुरू होते ही ग्रामीणों ने आरोपो की बौछार कर दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के नाराजगी की वजह सरपंच व उपसरपंच द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जाना बताया जा रहा है, जो ग्रामीणों को नागवार गुजर रहा है।ग्रामीणों की माने तो इनकी जमीन नेशनल हाईवे 130 में प्रभावित हुई है, जिसका मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिल पाया है। वही सरपंच व उपसरपंच द्वारा कथित तौर पर नेशनल हाईवे को निर्माण कार्य जारी रखने कहा जा रहा है। अब ऐसे में ग्रामीणों का भड़कना तो जायज है, जो बिना मुआवजा प्राप्त किये नेशनल हाईवे निर्माण कार्य को पूरा नही होने देना चाहते है।

दरअसल ग्राम कापुबहरा में कई किसानों की हक भूमि नेशनल हाईवे में प्रभावित हुई है लेकिन उन्हें मुआवजा के नाम पर फूटी कौड़ी तक नही मिली है। सूत्र बताते है कि यहाँ जमीन दलाल सरकारी नोकरशाहो से मिलीभगत कर किसानों के खसरे को परिवर्तित कर बड़ा खेल खेला गया है जहाँ किसानों की भूमि नेशनल हाईवे में अर्जित तो हुई है लेकिन मुआवजा सूची में उनका नाम तक नही है। ग्राम सभा मे हंगामे की एक बड़ी वजह यही सामने रही, वही ग्रामीणों व पंचों ने कई समस्याओं पर सरपंच व उपसरपंच से तीखी बहस की, जहाँ सभा मे हंगामा देख उपसरपंच गंगा प्रसाद पटेल सभा के बीच से ही भाग खड़े हुए।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!