ACB का बड़ा एक्शन: 14 हजार की घूस लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में दबिश देकर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद से पूरे आरटीओ कार्यालय में हड़कंप का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, आरटीओ ऑफिस में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर शोभाराम देवांगन द्वारा एक फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर (Ownership Transfer) करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के सामने झुकने के बजाय इसकी सूचना सीधे एसीबी को दी।

ACB ने बिछाया जाल

​शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। प्लान के मुताबिक, शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही डाटा एंट्री ऑपरेटर शोभाराम देवांगन ने ₹14,000 की नकदी स्वीकार की, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़े 👇👇

 

बिलासपुर में पुलिस आरक्षक की “हाय रानी” रील हुई महंगी! SSP ने तुरंत किया लाइन अटैच ..Watch Video

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles