कोरबा // पसान :: पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगी के कोटवार के हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ घंटे के भीतर सुलझा ली है , आरोपी को पकड़ने में स्नोफर डॉग बाघा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

शनिवार की सुबह थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि स्त्रेफर डाग बाघा घटनास्थल से सीधे एक मकान तक पहुंचा था। जहां ताला जड़ा हुआ था। वही मृतक के परिजनों ने भी कुछ लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया था ,पसान पुलिस की तत्काल की गई कार्यवाही से आरोपी को दीगर जिला से घर दबोचा गया


