लैंगी में हुए कोटवार की जघन्य हत्या के आरोपी को  पुलिस ने जीपीएम जिला से गिरफ्तार कर मामले में प्रयुक्त हथियार किया बरामद ,आरोपी को किया जेल दाखिल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान :: पुलिस की सक्रियता से पसान थाना क्षेत्र के लैंगी में हुए कोटवार की जघन्य हत्या के आरोपी को  पुलिस ने जीपीएम जिला से गिरफ्तार कर मामले में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है ,

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.08.24 को प्रार्थी संतोषदास पिता रामदास उम्र 35 वर्ष साकिन लैंगी थाना पसान जिला कोरबा का थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 30.08.2024 के 10.00 बजे सुबह इसके पिताजी रामदास अपने पुराने घर लैंगी गये हुये थे कि वापस आते समय रात्रि 8.00 बजे इसके पिताजी रामदास बडका टोला रोड बरगद पेड पास तालाब के बगल लैंगी पास बीच रोड मे मोटर सायकल सहित मृत अवस्था मे गिरे पडे थे। सूचक की रिपोर्ट पर थाना पसान मे मर्ग क. 76/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया। शव पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पीएम हेतु सीएचसी पोडी उपरोडा भेजा गया। डॉक्टर साहब द्वारा शार्ट पी एम रिपोर्ट मे होमोसायडल होना लेख किये। मामले मे अप.क. 120/2024 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रार्थी व गवाहो के बयान मे संदेही रामकुमार काशीपुरी पिता अमृतलाल काशीपुरी उम्र 37 वर्ष साकिन मोहनपुर थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) के उपर संदेह जाहिर किये। श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री यू बी एस चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व मे त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी रामकुमार काशीपुरी अपने स्थायी निवास कुडकई मे घूमते मिला जिसे हिरासत मे लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर हत्या कारित करना अपने मेमोरण्डम कथन मे स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त लोहे के चाकू को घटनास्थल के पास तालाब मेड मे फेकना बताकर बरामद किया गया

। प्रकरण के आरोपी रामकुमार काशीपुरी पिता अमृतलाल काशीपुरी उम्र 37 वर्ष साकिन मोहनपुर थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) को दिनांक 01.09.2024 के 12.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर कटघोरा उपजेल भेजा गया। कार्यवाही मे थाना पसान प्रभारी उप. निरी. श्रवण विश्वकर्मा, सउनि बलीराम निराला, प्र.आर. अजय तिर्की, आर. विकास जांगडे, आर. डोमन मधुकर, सायबर टीम प्र.आर. राजेश कंवर, प्र. आर. गुनाराम सिन्हा, आर. प्रशांत सिंह की भूमिका सराहनीय रहा।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles