

जिला न्यायालय बेमेतरा ने बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में रहीम (55) और उनके बेटे ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या के आरोपी बनाए गए 17 लोगों को बरी कर दिया है। करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला आया है। इन आरोपियों के खिलाफ साजा थाना में अप्रैल 2023 को आईपीसी की तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में सरकार की ओर से 50 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए थे। हालांकि, स्वतंत्र गवाहों में से किसी ने भी अभियोजन का समर्थन नहीं किया। संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।
यह मामला आठ अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा से जुड़ा है, जिसमें 23 वर्षीय भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाशें मिली थीं।
इसी मामले में कोर्ट ने सभी 17 आरोपियों को बरी किया है। शुरुआती विवाद बच्चों के बीच हुई मारपीट से शुरू हुआ था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया और आसपास के कई गांवों में घरों को जला दिया गया।
भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, और इस मामले की सुनवाई रायपुर की सीबीआई कोर्ट में चल रही है, जिसमें सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस हिंसा के दौरान क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई थी और गांव में कर्फ्यू भी लगाया गया था।
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
