27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी से लूटे लाखों के जेवरात, पिस्टल के बट से सिर फोड़ा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर में मंगलवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना रात 9 बजे के आस पास राजकिशोरनगर से टेलीफोन एक्सचेंज रोड के बीच का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Visit 👇👇

https://cgcitynews.com

जानकारी के अनुसार, कारोबारी संतोष तिवारी अपनी दुकान से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शक्ति चौक से बीएसएनएल ऑफिस के बीच कार एवं बाइक पर सवार 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल तानकर जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से संतोष तिवारी के सिर पर हमला कर दिया और कार में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। घायल संतोष तिवारी किसी तरह सरकंडा थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई।

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पीड़ित को अज्ञात व्यक्तियों ने रोककर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके से एक मैगजीन और कुछ राउंड बरामद हुए हैं, जिन्हें चलाया नहीं गया था। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले मे पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए चारों ओर नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तलाश कर रही है।

 

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!