भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री एवम अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का कोरबा दौरा, कटघोरा में आमसभा और कोरबा में रोड शो आयोजित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा  // विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ में दौरा प्रारंभ हो गया है छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आए दिन एक राष्ट्रीय स्तर के नेता जनसभा को संबोधित करने छग के अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में आज  रविवार को केंद्रीय मंत्री एवम अमेठी सांसद व भाजपा की कद्दावर नेत्री स्मृति ईरानी स्टार प्रचारक के रूप में कोरबा पहुंचेंगी, जहां वे आमसभा लेने के साथ-साथ रोड शो भी करेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर दोपहर 3: 50 PM को कोरबा जिले के कटघोरा में लैंड करेगी। जहां वे आमसभा के माध्यम से कटघोरा विधानसभा एवम पाली तानाखार विधानसभा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुवे भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेगी।

आमसभा के बाद स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से कोरबा पहुंचेंगी। जहा सीतामढ़ी चौक से उनका एक रोड शो निकलेगा जो कोसाबाडी चौक तक जाएगी। जिसमे कोरबा और रामपुर विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रमों की जानकारी देते स्मृति ईरानी को फायर ब्रांड नेत्री संबोधित करते इसे महिला सशक्तिकरण के लिए अहम बताते कहा कि आगामी चुनाव का जो नतीजा आएगा उसमे इनके कोरबा दौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आगामी दिनों में स्टार प्रचारक के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत बिश्व शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, सांसद रवि किशन और कई अन्य भाजपा नेताओं का कोरबा आना संभावित बताया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles