कोरबा :: बाल्को जाम में फसे एसपी ,बाल्को प्रबंधन ,थाना प्रभारी को लगाई फटकार रोड जर्जर, अक्सर जाम, सादे वेशभूषा में पहुंचे तो खुली पोल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा: बाल्को के ट्रैफिक जाम में फंसना आम बात है। लोग इस समस्या का अक्सर सामना करते हैं, लेकिन देर रात सादे वेश में बालको मार्ग में निकले पुलिस कप्तान भी परसाभांठा चौक के पास जाम में फंस गए। उनकी गाड़ी करीब आधे घंटे खड़ी रही। एसपी ने बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे और प्रबंधन के अधिकारियों को भी मौके पर तलब किया,उन्हें फटकार लगाई, तब कही जाकर तत्काल जाम खुल सका। एसपी ने ट्रैफिक जाम के लिए नाराजगी जताई और समस्या से आम जनता को निजात दिलाने जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

रोड जर्जर, अक्सर जाम, सादे वेशभूषा में पहुंचे तो खुली पोल

रूमगड़ा चौक से लेकर परसाभाठा और फिर यहां से बालको प्लांट के भीतर भारी वाहन बड़ी तादात में सफर करते हैं। इस मार्ग में आम लोगो की भी आवाजाही होती है। परसाभाठा चौक के समीप ही एक यार्ड है। जहां भारी वाहनो की पार्किंग है। बालको के लिए राख परिवहन के साथ ही कोयला आपूर्ति के लिए भारी वाहन लगातार प्लांट के अंदर जाते हैं ।यह मार्ग बेहद व्यस्त रहता है। ठीक तरह से प्रबंधन नहीं होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम लगा रहता है। लोग घण्टों जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोग कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। मार्ग का सही तरह से रखरखाव का कार्य भी बालको प्रबंधन द्वारा नही किया जाता जिसके कारण जाम की समस्या और बढ़ जाती है.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles