अड्सरा में फैले चर्म रोग का इलाज करने BMO दीपक सिंह डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे पंडों बस्ती , प्रशासन मामले में गंभीर अधिकारी स्वयं कर रहे इलाज की मॉनिटरिंग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अड़सरा ग्राम में पंडो जनजाति के लोगों के बीच एक चर्मरोग तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी ने खास तौर पर बच्चों को ज्यादा अपने चपेट मे लिया है वही बुजुर्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोड़ी उपरोड़ा के बीएमओ डॉ. दीपक सिंह के नेतृत्व में और एमबीबीएस डॉक्टरों व टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया।

डॉक्टरों की टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि पूरा क्षेत्र काले पानी से भरा हुआ है और पंडो जनजाति इसी दूषित जल पर निर्भर है। डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि इस पानी में कई हानिकारक तत्वों हो सकते हैं जिसके कारण ग्रामीणों में त्वचा संक्रमण फैल रहा है। मौके पर वीडियो ग्राफी भी की गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है खदान से निकलने वाला यह प्रदूषित पानी पूरे जंगल क्षेत्र में बह रहा है।

सोशल मीडिया में  उपदेश देने वाली डॉ मधुरेखा सिंह ने भी अड्सरा में डाला डेरा

इतना संवेदनशील मुद्दे को हवा में उड़ाने वाली लापरवाह डॉ मधुरेखा सिंह को भी अड्सरा में रहकर इलाज करना पड़ रहा है ,इन्होंने सोसल मीडिया के जरिए दूषित पानी को बीमारी की मुख्य वजह न मानते हुए  secl प्रबंधन को  क्लीन चिट देते हुए  मीडिया को ही  भ्रामक खबर न प्रकाशित करने की सलाह देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी ,

लेकिन इनके उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां तत्काल मेडिकल कैम्प लगाकर इलाज जारी रखा है , BMO दीपक सिंह स्वयं डॉक्टरों की टीम के साथ पूरी तरह निगरानी कर रहे है ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles