कटघोरा में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन परिणय सूत्र में बंधे 146 जोड़े ,वर – वधू को कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा  // मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को कटघोरा विकासखण्ड के अग्रसेन भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत 146 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई  जिंदगी की शुरूआत की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी  वर-वधुओं को सुखमय जीवन का  आशीर्वाद दिया।

श्री देवांगन ने कहा कि यह खुशी की  बात है कि वर-वधुओं का सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है।  सभी जोड़ों को अपने माता-पिता, परिवार  जन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ  आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले 146 दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें व आदर्श जीवन यापन करें। आप सभी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है, जिसका निर्वहन कुशलता पूर्वक करें। उन्होंने अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने व घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखने नवजोड़ों को प्रेरित किया। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार गठन के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयी है। जिससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर पिछड़े परिवार के लोगों के विवाह में होने वाले खर्च की बचत कर उनको सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि का चेक और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles