छत्तीसगढ़ में टायर फैक्ट्री में बायलर फटा, नौ महीने के मासूम समेत आठ झुलसे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को टायर रीसाइ¨क्लग के दौरान बायलर फट गया। इस दुर्घटना में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें नौ महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने का काम चल रहा था।

News Article Hero Image

 

HighLights

  1. मंगल कार्बन प्लांट में हुआ हादसा, नौ महीने के मासूम की स्थिति गंभीर
  2. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को टायर रीसाइ¨क्लग के दौरान बायलर फट गया। इस दुर्घटना में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें नौ महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने का काम चल रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि बायलर के भीतर दबाव बढ़ने या किसी तकनीकी खामियों के कारण यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी।

इस ब्लास्ट से निकली गर्म गैस और आग ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जिसमें कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। विशेष रूप से नौ महीने के मासूम की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!