22 जवानों के बलिदान के लिए जिम्मेदार माओवादी ढेर, 12 ने छोड़े हथियार; इस नक्सली की तलाश जारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 2021 में टेकुलुगुडम मुठभेड़ में 22 जवानों के बलिदान के लिए जिम्मेदार माओवादी उधम ¨सह गुरुवार को बीजापुर में मुठभेड़ में मारा गया। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। घटनास्थल से एक एके 47 और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों की माओवादियों के साथ चिन्नागेलूर जंगल में मुठभेड़ हुई।

  1. घटनास्थल से एक एके 47 और विस्फोटक बरामद
  2. एकमात्र जीवित जोनल सदस्य पापाराव की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 2021 में टेकुलुगुडम मुठभेड़ में 22 जवानों के बलिदान के लिए जिम्मेदार माओवादी उधम ¨सह गुरुवार को बीजापुर में मुठभेड़ में मारा गया। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। घटनास्थल से एक एके 47 और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

सुरक्षा बलों की माओवादियों के साथ चिन्नागेलूर जंगल में मुठभेड़ हुई। एसपी डा. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि माओवादी उधम सिंह दक्षिण बस्तर डिवीजन का सदस्य था। उसके मारे जाने के बाद एरिया कमेटी नेतृत्व विहीन हो गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पापाराव एकमात्र जीवित जोनल सदस्य है, जिसकी तलाश जारी है।

एसपी जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इसके साथ ही साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 12 माओवादियों ने हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है। उन पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वर्ष 2026 में 11 माओवादी ढेर हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 888 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं। 1,163 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 231 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!