जंगल की लकड़ी से सुलग रहे ईट भट्टे ,वन विभाग की नहीं टूट रही नींद, ईंट भट्टो में झोंके जा रहे पेड़

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान   :: कोरबा जिला की पसान तहसील अंतर्गत आने वाले    ग्रामीण अंचलों में बगैर कानूनी प्रक्रिया का पालन किए ही ईट भट्टों का संचालन हो रहा है। चौकानें वाली बात तो यह है कि इन ईट भट्टों की आग वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण के चलते जंगल की लकड़ी से सुलग रही है। जंगल से सटे सेमरा में ईट भट्टे से जुड़ा कारोबार व्यापक पैमाने पर चल रहा है। यहां बड़ी मात्रा में जंगल की लकड़ी खप रही है। वहीं ईट निर्माण के लिए राजस्व भूमि से रेत का अवैध खनन भी किया जा रहा है
वन विभाग से मायूस ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत

पसान वनपरिक्षेत्र के सेमरा  बीट में ईंट भट्ठे का संचालन वन विभाग के मौन सहमति से चल रहा है ,वन विभाग को कार्यवाही न करता देख ग्रामीण तहसीलदार पसान से  लिखित शिकायत की है ,स्थानीय ग्रामीणों की माने तो कि ईंट भट्टों में खुलेआम वनोपज को खपाया जा रहा है। लगातार जल रही लकडिय़ां इस बात का पुख्ता सबूत हैं। वह बताते हंै कि यहां से अक्सर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुजरते हैं। लेकिन सब कुछ देखते जानते हुए भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि अगर वन विभाग के अधिकारी मौके पर निरीक्षण करें तो असलियत सामने आ जाएगी।
सूत्रों की माने तो ईंट भट्टों के लिए लकड़ी कटाई के आड़ में वन माफिया जंगलों का सफाया करने में जुटे हुए हैं। ईट बनाने के लिए जहां एक तरफ अवैध रुप से जंगल से खुदाई की जाकर मिट्टी लाई जा रही है। वहीं राजस्व भूमि से रेत का भी खनन किया जा रहा है। ईट भट्टों को जलाने के लिए बड़े पैमाने पर जंगल से पेड़ काटे जा रहे हैं। जंगल में मौजूद ठूंठ कटाई की दास्तान बयां कर रहे हैं। गौरतलब हो कि ईट भट्टा संचालन करने के लिए पर्यावरण विभाग, खनिज विभाग या फिर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार से अनुमति लेनी होती है, लेकिन यहां बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही ईट भट्टों का संचालन हो रहा है। दूसरी तरफ ईंट भट्टों से निकलने वाले धुंए से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, इसी धुएं से स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ईट भट्टों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
सो रहा है वन विभाग : आपको बता दें कि कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पसान वन परिक्षेत्र में इन दिनों ईंट पकाने के लिए पेड़ों बलि दी जा रही है. यहां कोयले से नही बल्कि पेड़ों को काटकर उससे ईंट पकाई जा रही है.लेकिन पेड़ों की कटाई को लेकर वनविभाग आंख मूंदे बैठा है.

लैंगा के सेमरा बीट में हो रही पेड़ों की कटाई : पसान परिक्षेत्र के सेमरा बीट अंतर्गत क्षेत्रों में जमकर पेड़ों को काटा जा रहा है. वन क्षेत्र में   ईट भट्टे संचालित है. यहां ईंट कोयले से नहीं पकाया जाता है.यहां पेड़ों को काटकर उससे ईंट पकाई जा रही है. ये काम सालों से बिना किसी रोकटोक चल रहा है. अब कुछ दिन बाद मानसून आने वाला है,ऐसे में जंगलों से काटी गई लकड़ियों से ईंट पकाने का काम जोरों पर है
पूरा भारत ग्लोबल वार्मिंग का असर झेल रहा है.देश के कई हिस्सों में जंगलों का सफाया हो रहा है.छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है.पसान क्षेत्र की हरियाली को नाश करने में लकड़ी तस्करों समेत ईंट भट्टा संचालकों का भी बड़ा हाथ है.यदि इसे जल्द रोका ना गया तो जंगल की जगह सिर्फ मैदान दिखेगा.
शिकायत मिली है अगर अवैध रूप से जंगल से लकड़ियां काटकर ईंट भट्टा संचालित किया जा रहा है तो हमारे द्वारा उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.” तहसीलदार पसान

वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामनिवास दहायत के मोबाइल नंबर 84353 09614 ,पर संपर्क करने से संपर्क नही हो पाया है, जिससे वनविभाग का पक्ष सामने नही आ पाया


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles