महिला एवं बाल विकास विभाग पसान अंतर्गत सेक्टर पसान में पोषण पखवाड़ा आयोजित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (/ पसान // ) कोरबा जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पसान परियोजना क्षेत्र में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है

इस विशेष अभियान में पसान परियोजना के अंतर्गत ,बुकरामूड़ी ,कुम्हारपारा ,बनखेतता ,गोलाबहरा आंगनबाड़ी केंद्रो पर प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण से जुड़ी जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के मार्गदर्शन  में यह कार्यक्रम सेक्टर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय आधारित रूप में संचालित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पसान के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत पसान के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ,वार्ड पंच कलम ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ मधुरेखा सिंह , विशेष रूप से उपस्थित थी ।
कार्यक्रम में उपस्थित माता-बहनों का महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात जीवन की प्रथम 1000 दिवस के बारे में बताया गया, कि शिशु का विकास गर्भावस्था से लेकर बच्चों की जन्म से 02 वर्ष की पूर्ण अवधि तक उसके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसके अतिरिक्त अति गंभीर कुपोषित बच्चों का सामुदायिक प्रबंधन कार्यक्रम के बारे में एवं विभागीय आयोजन के बारे में और साथ में बाल विवाह को रोकने एवं एनीमिया की रोकथाम के बारे में पसान पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  द्वारा बताया गया, साथ ही पोषण आहार स्वच्छता के बारे में समझाइस दी गई।
उक्त कार्यक्रम में पसान पंचायत के पंच, जनप्रतिनिधि, तिग्गा सर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा साहू ,पूनम कोरी ,रानी ठाकुर ,श्रीमती शास्त्री जी,  महिला समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles