पोड़ी उपरोड़ा और कोरबा के सीईओ बदले गए ,खगेस कुमार निर्मलकर होंगे पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के नए सीईओ

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पोड़ीउपरोडा :-   कोरबा कलेक्टर प्रशासनिक कसौटी लाने के लिए लगातार फेरबदल कर रहे है इसी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार चौधरी को जनपद पंचायत कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया था। कलेक्टर ने दोनों जनपद पंचायत से श्री चौधरी को हटाते हुए नए सीईओ को जिम्मेदारी दी है। जनपद पंचायत कोरबा से उन्हें भारमुक्त करते हुए उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर कोरबा सरोज महिलांगे को अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा से भी श्री चौधरी को भार मुक्त करते हुए विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा खगेश कुमार निर्मलकर को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार दिया गया है। ज्ञात रहे कि डिप्टी कलेक्टर श्री चौधरी को दोनों स्थानों का प्रभार दिए जाने से जनपद पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे थे। पोड़ी उपरोड़ा में तो जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा सीईओ को हटाने आंदोलन की चेतावनी तक दी गई थी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles