कोरबा ब्रेकिंग , गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी ,एक की मौके पर ही मौत ,उर्जाधानी में बढ़ रही खून खराबे की घटना

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा  — :  कोरबा शहर में फिर से एक बार चाकूबाजी की घटना  सामने आया है।   गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। क़त्ल की इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने  हत्या के आरोपी कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

हत्या की यह पूरी वारदात कोहड़िया केनाल के पास की बताई जा रही है। दरअसल निगम की तरफ से इस जगह को गणेश विसर्जन के लिए नियत किया गया है। यहाँ अब हर दिन समितियां अपने गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित करने पहुँच रही है। आज भी एक समिति के लोग गाजे बाजे के साथ यहाँ पहुंचे थे। विसर्जन की तैयारी जारी थी। इसी बीच दो गुटों में देखते ही देखते झड़प हो गई। वही विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने चाक़ू निकाल लिया और विरोधी पक्ष के एक युवक पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही सीएसईबी चौकी के जवानों को मिली वह भी सीधे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बहरहाल इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों चक्काजाम भी कर दिया। उन्हें समझाइस दी जा रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles