CGPSC Admit Card 2025: सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड यहां psc.cg.gov.in से करें डाउनलोड

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ आयोग की ओर से सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे छत्तीसगढ़ आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

CGPSC Admit Card 2025ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ आयोग ने सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमेपज पर सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम आदि की जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। इसके अलावा, एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को भी अवश्य ध्यान से पढ़ लें।

जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!