WBP Constable Final Answer Key 2025: वेस्ट बंगाल पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल आसंर-की जारी, रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

डब्ल्यूबीपी की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की फाइनल आसंर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिये कुल 11749 पदों पर भर्ती की जाएगी।

HighLights

  1. पुलिस कॉन्स्टेबल की फाइनल आंसर-की जारी।
  2. कुल 11749 पदों पर होगी भर्ती।

 वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की फाइनल आसंर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। बता दें, परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 11749 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की गई थी।

WBP Constable Final Answer Key 2025ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

बोर्ड की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Notice for Final Answer Key of Written Examination’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद

रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही जो उम्मीदवार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा  रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, बोर्ड की ओर से रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!