26.4 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 4, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। किसानों को भी अपनी फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!