छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों का हंगामा, कई घरों में आगजनी; पुलिस तैनात

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने मंदिर विवाद के चलते दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई। जमानत पर छूटे आरोपितों ने घरों में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

HighLights

  1. गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपितों ने जेल से छूटते ही मचाया उत्पात, कई घरों में आगजनी
  2. गरियाबंद के दुतकैया में दो समुदायों के बीच झड़प, आरोपित पक्ष ने किया हमला और आगजनी

 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

gariyabnd (2)

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मंदिर तोड़ने से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर तोड़ने से संबंधित है। जेल से जमानत पर छूटे आरोपित आरिफ और उसके साथियों ने हंगामा मचाया और शिकायतकर्ता तथा गवाहों के साथ मारपीट की।

gariyabnd (1)

पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर के खंडन का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार से छह युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया।

gariyabnd

घायलों को रायपुर के डा. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।

तीन आरोपी हुए थे गिरफ्तार

पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर खंडित करने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया। आरोपित उन ग्रामीणों को परेशान कर रहे थे जिन्होंने मंदिर मामले में गवाही दी थी।

रविवार को दोपहर करीब दो बजे आरिफ मोहम्मद ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी तो विवाद और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!