27.1 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 1, 2026

‘मीसाबंदी लोकतंत्र के सच्चे रक्षक’: CM साय ने मीसाबंदियों के परिजनों से की मुलाकात, पहले हनुमान मंदिर पहुंचे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दौरे के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। जहां फिर मंगली बाजार पहुंचकर मीसाबंदियों को सम्मानित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सच्चे रक्षक, उनका त्याग प्रेरणास्रोत है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही स्थापना दिवस और अरपा महोत्सव में शामिल होने के बाद आज सुबह बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर रवाना होने से पूर्व पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।जिसके बाद वे गौरेला के मंगली बाजार में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले जिले के मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
प्रदेश की खुशहाली के लिए महाबली से लिया सीएम ने आशीर्वाद
इस अवसर पर उन्होंने मीसाबंदी कोमलचन्द जैन एवं शिव कुमार सोनी के निवास पर पहुंचकर शाल व श्रीफल भेंटकर उन्हें नमन किया और विनम्र भाव से कहा कि हम आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। मुख्यमंत्री साय ने आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों द्वारा झेली गई पीड़ा और संघर्ष की दास्तां को गंभीरता से सुना तथा उनके साहस और त्याग को नमन किया।

‘मीसाबंदी लोकतंत्र के सच्चे रक्षक’
उन्होंने कहा कि मीसाबंदी लोकतंत्र के सच्चे रक्षक हैं, जिन्होंने देश में आपातकाल के कठिन दौर में अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।सीएम ने मीसाबंदियों के परिजनों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने मीसाबंदियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीसाबंदियों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। मीसाबंदियों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिया जा रहा सम्मान और सहयोग उनके संघर्ष की सच्ची मान्यता है।

दौरे के बाद सीएम रायपुर रवाना
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके बाद वे सीधे मंगली बाजार से पेंड्रा हाई स्कूल स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो गए।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!