जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजनों की समस्याएं, धान विक्रय से लेकर पीवीटीजी आजीविका तक दिए त्वरित निर्देश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा 05 जनवरी 2026/    जनदर्शन कोरबा        जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ साथ दूरस्थ पहाड़ी, वनांचल क्षेत्रों
से अपनी समस्याओं के समाधान की आस लेकर आए नागरिकों की परेशानियों को
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्र एवं न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन कोरबा
जनदर्शन कोरबा

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में ग्रामीणजन धान विक्रय, रकबा संशोधन एवं त्रुटिपूर्ण गिरदावरी से संबंधित समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए खाद्य अधिकारी को धान उपार्जन मामलों की जांच कर वास्तविक हितग्राहियों को शीघ्र राहत देने तथा राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी एवं रकबा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*नगर के सर्वमंगला मंदिर समीप स्थित स्नेह सदन में निवासरत वृद्ध श्री पदुम लाल दिकसेना द्वारा संस्थान में अव्यवस्था एवं दुर्व्यवहार संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहायक कलेक्टर को संस्थान का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उप संचालक, समाज कल्याण विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*

https://cgcitynews.com

*जनदर्शन में गढ़ उपरोड़ा पंचायत के ग्राम कदमझेरिया के पीवीटीजी समुदाय के पहाड़ी कोरवा वर्ग के पहारू राम, बिफईया राम और अमृत लाल सहित अन्य ने आजीविका बढ़ाने के लिए बकरी पालन करने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए पशुधन विभाग को प्रेषित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और पात्र लाभार्थियों को राहत सुनिश्चित करने निर्देशित किया।*

जनदर्शन कोरबा 

कटघोरा विकासखंड के ग्राम जवाली निवासी श्री लकेश्वर प्रसाद ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दीपका–कटघोरा पहुंच मार्ग पर खोलार नाला के समीप उनकी खसरा नंबर 190/15 भूमि पर प्रशासन द्वारा पुल एवं सड़क का निर्माण किया गया है, लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन्हें मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कटघोरा को मामले की पूर्ण जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
पाली विकासखंड के ग्राम गोपालपुर निवासी श्री राजेन्द्र सिंह मरावी ने ग्राम अण्डीकछार स्थित अपनी नानी श्रीमती दुखनी बाई की भूमि का ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाली को जांच कर आवेदक को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनदर्शन में अवैध निर्माण रोकने, अतिक्रमण हटाने, अधिक बिजली बिल की जांच, नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन, मजदूरी भुगतान, रोजगार और मानदेय समेत कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर पात्र आवेदकों को राहत देने के निर्देश दिए।

https://korba.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles