अवैध रेत माफियाओं द्वारा शिकायतकर्ताओं को दी जा रही धमकी ,जटगा के बेचिंग प्लांट में हो रहा रेत की सप्लाई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /जटगा  :: कोरबा जिले में रेत का अवैध उत्खनन ,परिवहन बदस्तूर जारी है ,रेत माफियाओं द्वारा  जटगा के तान नदी से बेखौफ होकर रेत का उत्खनन ,व परिवहन कर रहे है ,इस अवैध खनन माफिया के बीच में आने वाले लोगों को खुलेआम देख लेने की धमकी दी जा रही है ,ताज़ा मामला जटगा के तान नदी का है जहाँ से रेत तस्करों द्वारा रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत को आवास योजना के नाम से निकालकर ,जटगा और घुमानिडाड में स्थापित बेचिंग प्लांट में खपाया जा रहा है ,

इस खबर को मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने पर रेत तस्करों में  खलबली मच गई ,बेचिंग प्लांट के रसूखदारों ने लोगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया गया ,वही रेत की शिकायत करने वाले लोगों पर  रेत तस्करी टीम के द्वारा देख लेने की धमकी दी जा रही है ,
तहसीलदार ,कलेक्टर को कर दो शिकायत — रेत तस्कर 
जटगा के रेत तस्कर द्वारा तान नदी के किनारे बसे घर वालो को धमकी दी जा रही है कि तुम लोगों ने मामले को मीडिया में लाकर ठीक नहीं किया है ,इसका अंजाम ठीक नहीं होगा ,हम तुम लोगों को देख लेंगे
रेत तस्करों के द्वारा दी जा रही धमकी में साफ सुनाई दे रहा है की तुम लोगों को जहां जाना है जाओ ,तहसीलदार ,कलेक्टर को कर दो शिकायत हम किसी से नही डरते ,काम चलता रहेगा ,अब देखना होगा शिकायत के बाद प्रशासन क्या कार्यवाही करती है ,

जटगा पुलिस ने एक भी अवैध ट्रैक्टर नही किया जप्त
प्रशासन द्वारा अवैध कामो को रोकने के लिए जगह जगह बेरिकेड्स बनाने का काम किया है ,जटगा में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित है ,पर जाँच में एक भी अवैध रूप से रेत ले जाते ट्रैक्टर पुलिस के पकड़ में नही आये ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles