शराब के नशे में राहगीर के साथ की गाली-गलौज ,मारपीट, बांगो थाना में शिकायत दर्ज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पसान थाना क्षेत्र के पुटिपखना  गांव निवासी राकेश कुमार ,संतकुमार ने बांगो थाना में आवेदन देकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विवरण इस प्रकार है :: मैं ग्राम पुटीपखमा थाना प्रसान जिला कोरबा में रहता हूं, रोजी मजदूरी का काम करता हूं। दिनांक 17.04.2025 को ग्राम मातिन में शादी कार्यक्रम होने से सम्मीलित होने में तथा मेरे भाई संत कुमार, रामलखन, मनोज चारो दो मोटर सायकल में सवार होकर ग्राम मांतिन आये थे। आदी में शामिल होकर चारों वापस अपने घर पुटीपखना जा रहे थे शाम लगभग 07:30 बजे ग्राम सासिन बाजार के पास पहुंचे थे कि उसी समय पीछे से हमारी मोटर सायकल को ओव्हरटेक करते हुये राजू और सुरेश आये और कैसे गाड़ी चलाते हो कहकार मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे तब गाली गलौच करने लगे लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनकर राजपाल तथा सूरज अपने पत्नि के साथ वहां पर आ गये और सभी मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे हमलोग गाली गलौच करने से मना किये तो सभी आज इन्हें जान से मार कर खतम कर देंगे कहकर वहीं पास पड़े डण्डा से राजपाल मेरे तथा सत कुमार के सिर में मार दिया एवं रामलखन को सुरेश डण्डा से मारपीट किया है तथा राजु, सूरज एवं उसकी पत्नि हाथ मुक्का लात से मारपीट किये हैं एवं मनोज का गला को सुरेश दबा दिया था उसके नाक से खून निकल रहा था, मारपीट करने से मेरे सिर में, संत कुमार के सिर में, रामलखन को पीछे पीठ तरफ, मनोज के सीना में चोट लगा है जिस संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं कार्यवाही चाहता हूं आवेदन नकल जैल है प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, बांगो, विषय रिपोर्ट दर्ज करने बाबत्। महोदय, सादर निवेदन है कि राकेश कुमार पिता प्रभु सिंह, संत कुमार पिता सुखदेव सिंह, रामलखन पिता सुकलाल सिंह जाति गोड निवासी ग्राम पुटीपखना, तहसील पसान जिला कोरबा (छ.ग.) के निवासी है हमलोग मोटर साइकल से अपने ग्राम से मातिन (घोघरापारा) विवाह कार्यक्रम में दिनांक 17.4.2025 को आये थे विवाह कार्यक्रम में सम्मीलित होने के बाद हमलोग अपने अपने बाईक से अपने गृह ग्राम पुटीपखना जा रहे थे तो ग्राम सालिन के बाजार के पास सुरेश पिता रामजीत, राजपाल पिता रामजीत, राजू पिता उजियार सिंह, सुरज पिता ना, मा. एवं महिलाओं के द्वारा तथा बच्चों के द्वारा लोगों को घेर कर मारपीट वाहन को उनके द्वारा हमारे वाहन से सटा दिया गया जिससे हम लोग गिर गये सुरेश वगैरह लोग काफी शराब सेवन किये थे जिससे हम लोगों लाठी डंडा हाथ एवं लात घूसा तथा जी भी सामान उनके हाथ आया उसे से ही मारपीट करने लगे जिससे संत कुमार एवं राकेश कुमार के सिर को फोड़ दिये जिससे दोनो बेहोश हो गये थे उसके बाद हम लोगों के द्वारा 112 को फोन किया गया तो मौके पर 112 आया और हम लोगों को लेकर जटगा हास्पिटल ले गये और हम लोगों को टांका 6 एवं 3 टांका लगा है। हम लोगों के द्वारा जटगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते थे परन्तु जटगा चौकी में कार्यरत कर्मचारी सो गये थे रात्रि होने के कारण। उसके बाद हम लोगों के द्वारा हमारे परिवार वालों को सूचित किया गया तो हमारे परिवार वाले ग्राम जाटगा हास्पिटल आये और हम लोगों को लेकर तहसील पौडी उपरोड़ा में आये। हम लोगों को काफी गहरी चोट लगा है जिससे हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम लोगों के द्वारा थाना रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं। अतः श्रीमान से निवेदन है कि सुरेश पिता रामजीत, राजू पिता उजियार सिंह, राजपाल पिला रामजीत, सूरज पिता ना. मा. एवं उनके पत्नि एवं के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें। दिनांक 18.4.25 आवेदक अस्पष्ट हस्ताक्षर अंग्रेजी में 1. राकेश कुमार पिता प्रभुसिंह, अस्पष्ट हस्ताक्षर अंग्रेजी में 2. संत कुमार पिता सुखदेव सिंह, अस्पष्ट हस्ताक्षर अंग्रेजी में 3. रामलखन पिता सुकलाल सिंह ग्राम पुटीपखना तहसील पसान जिला कोरबा (छ.ग.)

कोरबा जिला के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक महोदय आवेदक के इस बयान पर संज्ञान लेकर जांच कराएंगे ,

हम लोगों के द्वारा जटगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते थे परन्तु जटगा चौकी में कार्यरत कर्मचारी सो गये थे रात्रि होने के कारण।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles