जनपद क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा प्रधानमंत्री आवास योजना की कलेक्टर ने समीक्षा कर दिए अपूर्ण आवास जल्द पूर्ण करने के निर्देश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //  कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जनपद सीईओ जयप्रकाश, एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार विनय कुमार देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आवास मित्रों के साथ चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के आवास निर्माण अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सबसे अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जल जीवन मिशन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि सभी सरपंचों को जल आपूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। बैठक में आवास मित्रों ने अपने रुके हुए वेतन की समस्या भी कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles