CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती का एलान, 20 अप्रैल से भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 20 फरवरी से लेकर 19 मई 2026 तक लिए जायेंगे।

  1. सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
  2. 9175 रिक्त पदों के लिए 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन।

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की ओर से कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- मेल/ फीमेल) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल को स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक जारी रहेगी।
जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से मैट्रिकुलेशन (10th) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव/ ITI सर्टिफिकेट/ हैवी ट्रांसपोर्ट वेहिकल ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की आयु कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। पद के अनुसार विस्तृत डिटेल चेक करने के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल rect.crpf.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)/ स्किल टेस्ट/ PET, PST/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) आदि से गुजरना होगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

CG City News


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!