दीपका का ‘चमत्कारी’ तांत्रिक बिलासपुर में गिरफ्तार, 2.50 लाख लेकर 2.50 करोड़ की बारिश का झांसा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा/बिलासपुर: अंधविश्वास और लालच के खेल में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। कोरबा जिले के दीपका (तिवरता) निवासी एक कथित तांत्रिक ने बिलासपुर में ‘पैसों की बारिश’ कराने का ढोंग रचाकर लाखों की ठगी की। मामला तब उजागर हुआ जब ठगी के शिकार युवकों ने तांत्रिक को नेशनल हाईवे पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उससे लूटपाट की। अब पुलिस ने ठग तांत्रिक और लूट करने वाले पीड़ितों, दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।

0 दीपका,कोरबा के तांत्रिक ने महिलाओं के साथ मिलकर बुना जाल

मुख्य आरोपी विजय कुमार राज (48 वर्ष), निवासी दीपका, कोरबा ने अपने गिरोह के साथ मिलकर ठगी का नेटवर्क फैला रखा था। इस गिरोह में तीन महिलाएं (विमला, बृहस्पति और ब्रीज बाई) शामिल थीं, जो भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाती थीं। इस खेल में बिल्हा के संबलपुर का सरपंच पति रिखीराम नवरंग भी शामिल था, जो अनुष्ठान के लिए जगह उपलब्ध कराता था।

0 2.50 लाख की ‘आहुति’ और नोटों की ‘बारिश’

30 जनवरी को कोरिया जिले के चार युवकों को बिल्हा बुलाया गया। वहां तांत्रिक विजय राज ने एक कमरे में अगरबत्ती और नारियल जलाकर तंत्र-मंत्र का नाटक शुरू किया। युवकों को झांसा दिया गया कि 2.50 लाख रुपये की आहुति देने पर 2.50 करोड़ की बारिश होगी।
* वायरल वीडियो का सच: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तांत्रिक मंत्र पढ़ रहा है और अचानक ऊपर से नोटों की बारिश होने लगती है। पुलिस के अनुसार, यह एक सुनियोजित ‘ट्रिक’ थी जिसे देख युवक झांसे में आ गए और तांत्रिक को ढाई लाख रुपये सौंप दिए।

यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/cg-crime-news-ratanpur-highway-robbery-revealed-four-accused-arrested-for-tantra-mantra-fraud/

0 बदला: हाईवे पर घेराबंदी और मारपीट

जब तांत्रिक पैसा लेकर फरार हो गया, तो ठगे गए युवकों ने खुद ही न्याय करने की ठानी। 31 जनवरी की रात जब तांत्रिक अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 19 AE 3400) में महिलाओं के साथ रतनपुर की ओर जा रहा था, तभी पीड़ितों ने ‘हाइवे किंग’ ढाबे के पास उसे घेर लिया। युवकों ने तांत्रिक की पिटाई की और उससे कार, मोबाइल व नकदी लूट ली।
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: ठग और लुटेरे दोनों जेल में
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले लूट करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान जब लूट की वजह सामने आई, तो पुलिस ने ठगी करने वाले तांत्रिक विजय राज और उसके सहयोगियों को भी दबोच लिया।
* बरामदगी: आरोपियों के पास से 1 लाख 85 हजार रुपये नकद, तीन कारें (स्विफ्ट, क्रेटा, अर्टिगा) और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

0 अधिकारियों की अपील: अंधविश्वास से बचें

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि तांत्रिक ने शुरुआत में ठगी की बात छिपाई थी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में सारा सच उगल दिया। एसएसपी रजनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि “झाड़-फूंक या तंत्र विद्या से पैसे दोगुने करने जैसे कोई चमत्कार नहीं होते। ऐसे जालसाजों के झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3ककलटक्सनकल

CG Crime News: रतनपुर हाईवे लूट का खुलासा, तंत्र-मंत्र ठगी के बदले चार आरोपी गिरफ्तार

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles