दिल्ली दहली!! लाल किला के पास धमाका, 13 की मौत, 4 किलोमीटर तक गूंजी थी मौत की चीख, RDX के संकेत, कार मालिक हिरासत में, तार पुलवामा से जुड़े

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

नई दिल्ली। सोमवार की शाम को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़े एक वाहन में हुए भयंकर विस्फोट से समूची मध्य दिल्ली दहल उठी। विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि चार किलोमीटर तक धमाके की गूंज सुनाई दी। विस्फोट की चपेट में आने से आसपास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, जबकि 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची दिल्ली पुलिस व अग्निशमन की टीमों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को लोक नायक अस्पताल (LNJP) लाया गया, जहाँ खबर लिखे जाने तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 30 लोग घायल हैं। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

भीषण मंजर और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
घटनास्थल पर विस्फोट की चपेट में आए वाहनों से आग की लपटें निकल रही थीं और लोगों की भारी भीड़ से भरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके तक कंपन महसूस किया गया। पहाड़गंज के निवासी प्रत्यक्षदर्शी व पीड़ित बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी वैगन-आर कार में बैठे थे और विस्फोट में बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया कि विस्फोट की चपेट में आया एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के ऊपर आकर गिरा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। लोक नायक अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल चौधरी ने बताया कि अस्पताल लाए गए एक घायल के चेहरे का बायाँ हिस्सा आँख सहित उड़ गया है, जो विस्फोट की भयावहता को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने जताया शोक, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना
पीएम मोदी ने लाल किले के पास हुए विस्फोट पर कहा- ‘दिल्ली में आज शाम हुए धमाके में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों की मदद सरकार और अधिकारी कर रहे हैं. स्थिति की समीक्षा गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ की गई है।’
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?
सादिक नगर स्पेशल सेल यूनिट मौके पर पहुंच रही है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बहुत तेज ब्लास्ट हुआ है. DCP स्पेशल सेल बाकी बड़े अधिकारी मौके पर पहुच रहे है. अब तक क्लीयर नही हुआ है ब्लास्ट किस तरह का है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे है. जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है.
ब्लास्ट से जुड़े बड़े अपडेट्स
  • धमाके में 13 लोगों की मौत की खबर आ रही है.
  • दिल्ली धमाके के बाद आतंकी साजिश की जांच शुरू.
  • यूपी और मुंबई में भी हाई अलर्ट घोषित
  • संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ी

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles