जिले की जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की बैठक सम्पन्न, प्रकाश चंद जाखड़ बने जिलाध्यक्ष, दिलहरण कश्यप को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा :- कटघोरा के होटल गगन में जिले के पाँचों ब्लॉकों कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली और पोड़ी-उपरोड़ा के जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संघ का जिला स्तरीय गठन किया गया, जिसमें पोड़ी उपरोड़ा जनपद के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ को जिलाध्यक्ष तथा पाली जनपद के उपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप को जिलाउपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी जनपद प्रतिनिधियों ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संघ को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को जनता के विश्वास के रूप में मानते हैं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। वहीं, जिलाउपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप ने कहा कि संघ जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और विकास कार्यों को लेकर एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।

बैठक में शामिल जनपद प्रतिनिधियों में  माधुरी देवी तवर (जनपद अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा), पूर्णिमा सोभा जगत (जनपद अध्यक्ष पाली), झूल बाई गोविंद सिंह कंवर (जनपद अध्यक्ष कटघोरा), ममता दामोदर राठौर (जनपद उपाध्यक्ष कटघोरा), बीजमति राठिया (जनपद अध्यक्ष कोरबा), कौशिल्या कंवर (जनपद उपाध्यक्ष कोरबा), अशोका बाई (जनपद अध्यक्ष करतला) साथ ही जनपद सदस्य आयुष सिंह, पूर्व जनपद विजय दुबे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण डिक्सेना एवं जेपी सिंह तवर (पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष पति) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संघ के भावी कार्यक्रमों, जनपद स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा एकता और सहयोग की भावना के साथ संघ को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles