Delhi Weather: दिल्लीवासियों को ठंड से राहत, तापमान में हो रही बढ़ोतरी; IMD ने बताया अगले तीन दिनों का हाल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

दिल्लीवासियों को सोमवार को ठंड से राहत मिली, क्योंकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है, लेकिन 23 जनवरी को हल्की बारिश और हवा चलने से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है
HighLights

  1. सोमवार को दिल्ली में तापमान बढ़ा, ठंड से राहत।
  2. सुबह घना कोहरा छाया रहा, यातायात प्रभावित हुआ।
  3. 23 जनवरी को बारिश से तापमान में फिर गिरावट संभव।

पिछले दिनों की तुलना में सोमवार को दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिली। सुबह राजधानी के अधिकांश क्षेत्र में मध्यम से लेकर घना कोहरा छाया रहा, परंतु तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम बहुत अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। 23 जनवरी को हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने के साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का पूर्वानुमान है, जिससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट होगी।

चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह के समय कोहरा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ानें व ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई। सबसे कम दृश्यता सफदरजंग में मात्र दो सौ मीटर थी। वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सात सौ मीटर दृश्यता रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को बढ़कर 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे

वहीं, रविवार की 22.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में अधिकतम तापमान बढ़कर 26.7 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक है। दिन में कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। हवा की गति भी लगभग पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का बदलाव हो सकता है। सुबह के समय कोहरे में भी कमी आएगी। कुछ स्थानों पर हल्का से लेकर मध्यम श्रेणी का कोहरा रह सकता है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!