मौसम में बदलाव से OPD में मरीजों की संख्या 1000 के पार, डॉक्टर को दिखाने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे लोग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

औरैया के अस्पतालों में मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। सोमवार को ओपीडी में करीब 1200 मरीज पहुंचे, जिनमें 900 नए पर्चे थे। सर्दी, खांसी और जुकाम के मामले अधिक हैं। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ-साथ सर्दी से पूरी तरह बचाव रखने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम में बदलाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में करीब 900 नए पर्चे बनाए गए। पुराने पर्चे सहित करीब 1200 मरीज अस्पताल पहुंचे। डाक्टर मरीजों को दवाई के साथ सुबह शाम सर्दी से बचाव रखने की सलाह दे रहे हैं। वार्ड में छह मरीजों को भर्ती किया गया। करीब 35 लोगों की बीपी की जांच हुई।

कुछ दिनों से मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलती है। शाम होते ही सर्द हवा चलने लगती है। यह बदलाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिससे चलते सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज बहुतायत पहुंच रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को ओपीडी में भीड़ लगी थी। मुख्य डाक्टर के रूप में ईएनटी सर्जन मनोज कुमार सभी प्रकार के मरीजों को देख रहे थे। सबसे अधिक भीड़ भी उनके कक्ष के सामने ही लगी थी।

धक्का-मुक्की करते रहे लोग

डाक्टर को दिखाने के लिए मरीज धक्का-मुक्की कर रहे थे। वहीं बच्चों वाले कक्ष में प्रशिक्षु डाक्टर विपिन कुमार व फिजियोथिरेपिस्ट टीपी मिश्रा मरीजों को देख रहे थे। जबकि सामने के कमरे में वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी आरके वर्मा व डा.दंत चिकित्सक मोहित गहोई भी मरीजों को देख रहे थे। इसके अलावा डा. रीवा मानिया अपने कक्ष में बैठी थीं। टेलीमेडिशन कक्ष में डा. शिवानी व डा. प्रियांशी मरीजों को आनलाइन सलाह दे रही थीं।

वहीं, इमरजेंसी कक्ष में बाल रोग विशेषज्ञ डा. पंकज कुमार मरीजों को देख रहे थे। उन्होेने बताया कि सर्दी का मौसम अभी गया नहीं हैं। दिन में धूप निकलते ही लोग लापरवाह हो जाते हैं और सर्दी की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए अभी सर्दी से पूरी तरह बचाव रखें।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!