‘4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए…’, Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर कसा तंज?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की Ramayana को लेकर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। रणबीर कपूर की रामायण (Ramayana) सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। 4000 करोड़ रुपये में बन रही इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया तो रामायण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor as Lord Rama) को देख हर ओर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। मगर सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की रामायण की तुलना 80s के कल्ट पौराणिक शो रामायण (Ramayan) से होने लगी। क्या दीपिका ने रामायण पर तंज कसा? अब इसी रामायण में सीता बनीं Dipika Chikhlia का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने एक ऐसा पोस्ट रीशेयर कर दिया है जो रामायण के खिलाफ है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर किया जिसमें लिखा था, “रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी ना बना पाए।” पहले दीपिका ने की थी तारीफ? इससे पहले जब रामायण का टीजर आया था, तब दीपिका चिखलिया ने इसकी तारीफ की थी। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में दीपिका ने फिल्म के टीजर को शानदार बताया था और कहा था कि यह फिल्म काफी सुंदर लग रही है। इसमें शक नहीं है। वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।  सुपरहिट रामायण का हिस्सा रहीं दीपिका बता दें कि 80s में आई रामानंद सागर की रामायण अब तक की सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। इस शो से दीपिका चिखलिया को सीता के रोल से पहचान मिली और अरुण गोविल भगवान राम की भूमिका में छा गए थे कब रिलीज होगी रामायण? बात करें रणबीर कपूर के रामायण की तो कथित तौर पर फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नमित मल्होत्रा निर्मित फिल्म में DNEG ने VFX का काम संभाला है जो कई ऑस्कर्स अपने नाम कर चुके हैं। बड़े स्केल पर बन रही फिल्म दीवाली पर रिलीज हो रही है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर, वहीं सीता का रोल साई पल्लवी निभा रही हैं। फिल्म में रावण रॉकिंग स्टार यश बने हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles