छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को माओवादियों से धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
मजिस्ट्रेट देवांगन 27 मार्च को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय के कार्य में व्यस्त थे, तभी पोस्टमैन ने उन्हें एक बंद लिफाफा सौंपा।
उन्होंने आठ अप्रैल को इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और तत्काल जांच और सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


