शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान / cgcitynews// : कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान में सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9वीं की सभी छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो पसान एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान के शाला प्रबंधन समिति द्वारा की गई।
https://cgcitynews.com
विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार पसान वीरेंद्र श्याम, उप सरपंच प्रतिभा वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सरोज अग्रवाल, वार्ड पंच मुकेश पोया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रामकुमार कुर्रे, व्याख्याता आर.पी. सिंह, कुलदीप कुजूर सहित अन्य शिक्षकगण, पालक सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/
अतिथियों ने सरस्वती सायकल योजना को छात्राओं की शिक्षा और विद्यालय तक आवागमन को सरल बनाने की दिशा में शासन की एक महत्वपूर्ण योजना बताया और छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles