गौरेला में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

जीपीएम/गौरेला // नगर गौरेला में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की 141वीं जयंती स्थानीय कमानिया गेट स्थित राजेन्द्र द्वार पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती जलाई तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के जीवन, उनके त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने वाले महान विभूति थे, जिनका सादगीपूर्ण जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हसन सर, अशोक शर्मा, हेमंत जगत्यानी, मो. नफीस, वेद कुमार तिवारी, प्रकाश केशरी, ठाकुर रामप्रकाश सिंह, गोविंद सहाय अग्रवाल, प्रथमेश नगायच, बालकृष्ण अग्रवाल, संदीप सेन, मनीष दुबे, असलम खान, ठाकुर घनश्याम सिंह, अख्तर अली, अमित पाठक, पारस ताम्रकार, अनस खान, प्रखर नगायच, सुशील शुक्ला, रितेश जैन, अम्मू जैन सहित नगर के अनेक नागरिक मौजूद रहे।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles