Haj Yatra 2026: हज यात्रा के दौरान एक कमरे में नहीं रह सकेंगे मियां-बीवी, सऊदी अरब ने इस बार क‍िए बड़े बदलाव

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

हज यात्रा 2026 के लिए सऊदी अरब ने इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस बार हज यात्रा के दौरान मियां-बीवी एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे। महिला और पुरुष …और पढ़ें

Hero Image

HighLights

  1. इस बार खाना बनाने की भी हज यात्रियों को नहीं मिलेगी इजाजत

  2. यात्रा अधिक सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए मिलेगी स्मार्ट वाच

 

 लखनऊ। हज यात्रा 2026 के लिए सऊदी अरब ने इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस बार हज यात्रा के दौरान मियां-बीवी एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे। महिला और पुरुष यात्रियों को अलग-अलग कमरों में ठहराया जाएगा। पुरुषों को महिलाओं के कमरों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस बार रसोई घर में खाना बनाने की भी सुविधा हज यात्रियों को नहीं मिलेगी। इन्हें बाहर से खाना लेकर खाना पड़ेगा। वहीं, हज कमेटी आफ इंडिया इस बार सभी हज यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट वाच प्रदान करेगा। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम हो सकेगी।

वर्ष 2026 की हज यात्रा अप्रैल-मई में होगी। प्रदेश से 18,760 यात्री हज पर जाएंगे। पिछले वर्ष सऊदी सरकार ने भारत सरकार के विशेष आग्रह पर भारतीय यात्रियों की उम्र और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए संयुक्त कमरा और खाना बनाने की विशेष छूट दी थी, जो इस वर्ष समाप्त कर दी गई है। दूसरे देशों के लिए यह व्यवस्था पहले से लागू है। इससे भारतीयों की हज यात्रा कुछ और महंगी हो सकती है। अब भारत सरकार व हज कमेटी आफ इंडिया वहां हज यात्रियों के लिए कैटरिंग की व्यवस्था करने सहित दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है।

नई गाइडलाइन के तहत एक ही शहर के यात्रियों को एक ही इमारत में ठहराने को प्राथमिकता दी जा सकती है। मियां-बीवी या करीबी रिश्तेदारों को अलग-अलग लेकिन नजदीकी कमरे आवंटित किए जा सकते हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिल सके। बिना महरम वाली महिला यानी ऐसी महिलाएं अपने पति, पिता, भाई या बेटे के यात्रा कर रही हैं उन्हें अलग समूहों में कमरे दिए जाएंगे।

हज यात्रा के दौरान इस बार सभी को स्मार्ट वाच प्रदान की जाएगी। यह वाच विशेष रूप से उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी होगी, जो स्मार्ट फोन में एप का उपयोग नहीं कर पाते हैं। यह वाच हज सुविधा एप-2.0 से जुड़ी रहेगी। यह एप सभी हज यात्रियों के लिए जरूरी है। यह घड़ी हाथ में बंधी रहेगी ताकि इसके खोने का भी खतरा नहीं रहेगा।

स्मार्ट वॉच में यह होंगी सुविधाएं

-लोकेशन ट्रैकर से अत्यधिक भीड़ वाले इलाकों में भी यात्रियों की वास्तविक लोकेशन का पता चल सकेगा
-एसओएस बटन से आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए भेजा जा सकेगा सिग्नल
-हृदय गति व आक्सीजन स्तर की निगरानी होगी आसान, आपात स्थिति में चिकित्सीय टीम त्वरित दे सकेगी सहायता
-पेडोमीटर के जरिए यह हज यात्रियों के पैदल चलने वाले कदमों की गिनती करेगा
-किबला कम्पास मुसलमानों को मक्का की ओर दिशा बताएगा और नमाज के समय की जानकारी देगा

 

पिछले दिनों हज कमेटी आफ इंडिया में बैठक हुई थी, जिसमें हज यात्रा के नए नियमों की जानकारी दी गई है। इस बार इन नियमों को सख्ती से लागू कराया जाएगा। स्मार्ट वाच सभी बुजुर्गों के लिए बहुत उपयोगी होगी। इससे हज यात्रियों के बारे में पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। इसकी निगरानी सऊदी अरब स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष से की जाएगी।- एसपी तिवारी, सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!