वाहन चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते ने टटोला स्कॉर्पियों, अंदर निकली भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री और वाहन जब्त, जानिए पूरा मामला…

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा के बाद

आचार संहिता लग चुकी है. इसके बाद प्रदेश का पुलिस- प्रशासन आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए काफी सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में जांच दल ने भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री समेत चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है. आरोप है कि ये वाहन बिना अनुमति के चलाया जा रहा था.

दरअसल, निर्वाचन आयोग के शख्त निर्देश के बावजूद भी राजनीतिक पार्टियां बिना अनुमति के वाहनों का बेखौफ होकर चुनाव कार्य और प्रचार सामग्री को परिवहन और प्रचार कार्य में लगा रखे हैं. ऐसे ही एक स्कॉर्पियो वाहन CG 18 T 0379 वाहन की खबर एफएसटी टीम मरवाही को लगी. जो कोटमी से गुल्लीडांड गांव की तरफ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार सामान और झंडा बैनर लेकर मरवाही आ रही थी.

इस खबर पर एफएसटी टीम और नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने वाहन को रोककर जांच की तो राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार सामग्री झंडे बैनर आदि में वाहन में पाए गए.बताया जा रहा है कि ये प्रचार सामग्री मरवाही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची प्रचार के लिए ले जाया जा रहा था. वाहन को चुनाव प्रचार में लगाने की अनुमति नहीं ली गई थी. जिसके बाद उक्त वाहन को जप्त कर मरवाही थाने लाया गया है. जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला निर्वाचन व्यय निगरानी समिति को भेजा दिया गया है.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles