ब्रेकिंग कोरबा ::कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के खेत में घूम रहा था भारी भरकम मगरमच्छ, धान कटाई करने पहुंचे ग्रामीणों के उड़े होश, वन अमले ने रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा: देखिए वीडियो

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में ग्राम परसदा स्थित है। यह गांव सरहदी इलाके में होने के साथ-साथ बिलासपुर जिले के खुटाघाट जलाशय से लगा हुआ है। जिसके कारण आए दिन क्षेत्र में खूंटा घाट जलाशय से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। बुधवार को भी एक मगरमच्छ परसदा तक जा पहुंचा। यह मगरमच्छ गांव में रहने वाले लखेश्वर जगत के खेत में डेरा डाला हुआ था। इसकी भनक ग्रामीणों को तब लगी, जब वे लखेश्वर के साथ धान कटाई करने खेत पहुंचे। खेत में मगरमच्छ को घूमते देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अफसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई। उसे पुन: खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा गया। यहां बताना लाजिमी होगा कि हाल ही में एक मगरमच्छ परसदा के समीप स्थित एक गांव में घुस गया था। मगरमच्छ ने हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बहरहाल मगरमच्छ के जलाशय में छोड़े जाने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles