कोरबा के पसान क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / /  कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों के लगातार उत्पात से परेशान दर्जनों किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनदर्शन में अपनी पीड़ा सुनाई। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन वन विभाग द्वारा अब तक उचित क्षतिपूर्ति और मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है।
ताजा मामला पसान क्षेत्र के बर्रा हरदेव गांव से सामने आया है, जहां दो दर्जन से अधिक किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि हाथी रात के समय खेतों में घुसकर खड़ी फसल को बर्बाद कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई मामलों में जनहानि की आशंका भी बनी रहती है।
किसानों का कहना है कि वन विभाग को बार-बार सूचना देने के बावजूद नुकसान का सर्वे और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने कहा कि किसान ही पूरे समाज का पेट भरता है, ऐसे में उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नही
कलेक्टर ने किसानों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभाग को जांच कर उचित निराकरण के निर्देश देने की बात कही। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पसान क्षेत्र में हाथियों का बढ़ता विचरण अब प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।

हरदी में मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू, जंगल सफारी नवा रायपुर में छोड़ा गया सुरक्षित

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles