कोरबा में मिला दुर्लभ मॉटल्ड वुड आउल घायल अवस्था में, वन विभाग ने किया त्वरित रेस्क्यू

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews )। कोरबा जिले के ग्राम बिझरा में घायल अवस्था में दुर्लभ प्रजाति का मॉटल्ड वुड आउल (उल्लू) मिलने का मामला सामने आया है। खेत में असहाय स्थिति में मिले इस पक्षी को वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में लिया।
जानकारी के अनुसार कृषक मुकेश सोरी को अपने खेत में महुआ वृक्ष के नीचे यह दुर्लभ उल्लू का बच्चा मिला, जो उड़ान भरने में असमर्थ था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।
प्राथमिक परीक्षण में उल्लू की लंबाई लगभग 45 सेंटीमीटर और वजन करीब 700 ग्राम आंका गया। विशेषज्ञों के अनुसार मॉटल्ड वुड आउल एक महत्वपूर्ण रात्रिचर शिकारी पक्षी है, जो खेतों में चूहों और अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles