बस्तर के घने जंगल कभी माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना और ताकत का प्रतीक थे, अब उनके खिलाफ ही जाल बन चुके हैं। डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स ने गुरिल्ला युद्ध की उसी रणनीति को पलट दिया, जिस पर कभी माओवादियों का वर्चस्व था।
HighLights
- जंगल की समझ, अंदरूनी जानकारी और साहस ने माओवादी हिंसा के गढ़ को किया कमजोर
- माओवादियों के खुफिया ठिकाने कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर कब्जे के बाद कमजोर हुए माओवादी
बस्तर के घने जंगल कभी माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना और ताकत का प्रतीक थे, अब उनके खिलाफ ही जाल बन चुके हैं। डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स ने गुरिल्ला युद्ध की उसी रणनीति को पलट दिया, जिस पर कभी माओवादियों का वर्चस्व था।
स्थानीय आदिवासियों और आत्मसमर्पित माओवादियों से बने इन बलों ने जंगल की हर चाल-रास्ते, ठिकाने और नेटवर्क को समझते हुए माओवादियों को लगातार कमजोर किया है।
इसी रणनीतिक बढ़त का असर है कि माओवादी संगठन लगभग सिमट गया है। शीर्ष नेतृत्व पर सटीक हमलों में महासचिव बसव राजू, गुड्सा उसेंडी और कोसा जैसे बड़े नामों का अंत हुआ, जिससे संगठन की रीढ़ टूट गई।
तकनीक, खुफिया तंत्र और स्थानीय सहयोग के दम पर अब जंगल में सुरक्षाबलों की पकड़ मजबूत हो चुकी है। वर्ष 2015 में गठित डीआरजी और वर्ष 2021 में बने बस्तर फाइटर्स आज माओवादी विरोधी अभियान की रीढ़ हैं।
स्थानीय युवाओं के साथ लगभग 200 आत्मसमर्पित माओवादी भी इन बलों में शामिल किए गए, जिनकी अंदरूनी जानकारी ने अभियानों को सटीक बनाया। स्थानीय भाषा, भूगोल और रणनीति की समझ ने सुरक्षा बलों को निर्णायक बढ़त दिलाई है।
कड़ा प्रशिक्षण, लंबी लड़ाई की तैयारीअसम, मिजोरम, तेलंगाना समेत विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण के साथ इन बलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रे¨नग भी दी गई है। जवान 60-70 किलो वजन लेकर कई दिनों तक जंगल में आपरेशन करने में सक्षम हैं। लगातार अभ्यास और अनुशासन ने इन्हें गुरिल्ला युद्ध में बेहद दक्ष बना दिया है।
डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की सफलता का आधार स्थानीय भागीदारी और अन्य सुरक्षाबलों के साथ मजबूत समन्वय है। एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी और अन्य बलों के साथ संयुक्त अभियानों ने माओवादियों के प्रभाव को तेजी से कम किया है।-सुंदरराज पी. , आइजीपी बस्तर
आंकड़ों में डीआरजी की ताकत
- 500 से अधिक माओवादी पिछले दो वर्षों में मारे गए1000 से अधिक माओवादी 10 वर्षों में ढेर
- 500 से अधिक बड़े अभियान सफल5000 से अधिक डीआरजी जवान तैनात
- 4700 से अधिक अतिरिक्त पद बस्तर फाइटर्स के स्वीकृत
महिला कमांडो, नई ताकत
- 2000 से अधिक महिला जवान सक्रिय120 से अधिक पूर्व माओवादी महिलाएं बल में शामिल
- 200 से अधिक मुठभेड़ों में भागीदारी150 से अधिक अभियानों में निर्णायक भूमिका
- 460 महिला कमांडो डीआरजी व बस्तर फाइटर्स में
2025 की बड़ी कार्रवाइयां
-
21 मई: अबूझमाड़ में 27 माओवादी ढेर
21 अप्रैल : कर्रेगुट्टा आपरेशन में 31 माओवादी मारे गए
9 फरवरी: बीजापुर में 31 माओवादी मारे गए
20 मार्च: बीजापुर में 26 माओवादी मारे
29 मार्च: सुकमा में 17 माओवादी मारे

