एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन की तारीख बढ़ी, किसान अब इस डेट तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर // राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को देखते हुए धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 सितंबर कर दिया है। पहले यह पंजीयन केवल पोर्टल के माध्यम से ही किया जा रहा था, लेकिन तकनीकी कारणों से कई किसानों को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पंजीयन प्रक्रिया में बार-बार साइट ठप होने, ओटीपी न आने और फार्म अपलोड न होने जैसी समस्याएं सामने आई
10 सितंबर से सोसायटी में मिलेगी पंजीयन की सुविधा
किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब 10 सितंबर से सोसायटी स्तर पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यानी अब किसान अपनी संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से भी पंजीयन करा सकेंगे। इससे उन किसानों को काफी राहत मिलेगी जो तकनीकी जानकारी न होने की वजह से ऑनलाइन पंजीयन नहीं कर पा रहे थे।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles