34 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

वन विभाग की टीम ने निलगिरी से भरा माजदा किया जब्त-तस्करी की थी तैयारी ,वाहन चालक फरार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (पाली) // कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत संरक्षित वनखण्ड से कीमती निलगिरी के पेड़ों की कटाई कराकर इसे माजदा में भरवाकर छिपाया गया था। अनुमान लगाया जा रहा हैं की इसे तस्करी किये जाने की तैयारी की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लकड़ी एवं वाहन जब्त कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि कटघोरा वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पाली के कर्रानवापारा बीट के ग्राम कर्रानवाडीह स्थित संरक्षित वनखंड कक्ष क्रमांक पी-98 में निलगिरी के पेड़ों को काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मशीन से माजदा में तस्करी के लिए रखा गया है। सूचना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और विभाग की टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अधिकारियों के निर्देश पर रेंजर संजय लकड़ा के नेतृत्व मेंं जब जंगल पहुंचे तो निलगिरी से भरा माजदा पोड़ी-मढ़वा मार्ग किनारे खड़ा मिला। जिसे छिपाकर रखा गया था। चालक भी वहां अनुपस्थित था। आसपास के ग्रामीणों से टीम ने पूछताछ की तो पता चला उक्त वाहन पोड़ी निवासी एक ग्रामीण का है। वह भी मौके से फरार बताया जा रहा है। जिस पर पंचगणों की उपस्थिति में उक्त वाहन को मय कास्ट जब्ती नामा की कार्यवाही कर स्थानीय वाहन चालक बुलाकर वन परिक्षेत्र कार्यालय पाली लाया गया। मामले में संरक्षित वनखंड से निलगिरी की अवैध कटाई और वाहन से अवैध वनोपज परिवहन पाये जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33/42 और छग वनउपज अभिवहन नियम 2002 की धारा के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 12630/12 दिनांक 21/06/2025 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
रेंजर श्री लकड़ा ने बताया कि वाहन चालक व उसके मालिक की तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही में रेंजर के अलावा सीएफओर बी.एल. उरांव, वाई.के. अइित, बीएफओ दीपक पटे, राजेश धीरही, सुरेश सिंह ठाकुर, कौशल प्रसाद दुवेदी, सतीश कुमार जांगड़े ने अहम भूमिका निभाई।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!